गुरुवार 14 मई 2026 - 21:11
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले में 17 इजरायली सैनिक घायल इज़राइली मीडिया ने किया इकरार

हौज़ा / इज़राईली मीडिया ने स्वीकार किया है कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों के परिणामस्वरूप पिछले दो हफ्तों के दौरान 17 इजरायली सैनिक घायल हुए हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , इज़राइली अखबार 'येदियोत अहरोनोत' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान हिज्बुल्लाह के ड्रोन हमलों में घायल होने वाले इजरायली सैनिकों की संख्या 17 तक पहुँच गई है।

रिपोर्ट में एक जानकार सूत्र के हवाले से कहा गया है कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली सैनिक हर समय भय की स्थिति में रहते हैं और उन्हें यह पता नहीं होता कि ड्रोन हमला कब और कहाँ से होगा।

एक अखबार के अनुसार इजरायली सेना के कर्मी सुरक्षा जैकेट और हेलमेट के साथ आवाजाही करते हैं, हालाँकि इसके बावजूद वे ड्रोन हमलों से सुरक्षित नहीं रह पाते।

'येदियोत अहरोनोत' ने आगे लिखा है कि इजरायली सेना अब तक ड्रोन हमलों को रोकने का कोई प्रभावी हल नहीं ढूंढ पाई है और ये ड्रोन दक्षिणी लेबनान में उसके कर्मियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका हैं।

रिपोर्ट में अस्पताल के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि घायल हुए अधिकांश सैनिकों के चेहरे, गर्दन और हाथों पर चोटें आई हैं।

आगे कहा गया है कि एक सुरक्षा सूत्र ने भी इस बात का इकरार किया है कि ड्रोनों के खिलाफ पूरी तरह से प्रभावी रक्षा प्रणाली मौजूद नहीं है, हालाँकि सेना अपने कर्मियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपकरण और प्रणालियाँ मुहैया करा रही है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha